Categories: India

आंदोलन में किसानों के लिए रोटी सेकनें वाली मशीन अब संक्रमितों को भोजन उपलब्ध कराने के काम आई

कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों की तादाद में जब दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की भीड़ उमड़ गई थी और उनके खाने-पीने का इंतजाम करने के लिए मशक्कत हो रही थी।

तो ऐसे में युवा कांग्रेस की पहल से रोटी बनाने वाली मशीन का इस्तेमाल हुआ था जिसे फिलहाल आप संक्रमित मरीजों को भोजन पहुंचाने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।

आंदोलन में किसानों के लिए रोटी सेकनें वाली मशीन अब संक्रमितों को भोजन उपलब्ध कराने के काम आई

वही फिलहाल अलवर शहर के स्कीम एक में बाल भारती स्कूल के सामने मकान में रसोई चल रही है। वहां रोटी बनाने की बड़ी मशीन लगी है। सब्जी के लिए बड़ा चूल्हा है।

जैसे-जैसे रोटी बनती जाती है, सब्जी के साथ खाना पैक होता जाता है। सुबह नौ बजे से काम शुरू हो जाता है। शाम तक रसोई चलती है।

इससे पहले इसी मशीन से शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के लिए रोटियां बनाई जाती थीं। जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस की करीब 15 से 20 सदस्यों की टीम खुद खाना बनाती है। फिर खाने को पैक करके घर-घर पहुंचाते हैं। चार दिन पहले शुरू की इस रसोई से अब 600 लोगों का खाना बनने लगा है।

टीम के माध्यम से डोर-टू-डोर खाना पहुंचाने की व्यवस्था कराई गई है। इनके मोबाइल नम्बर पर कोरोना मरीज व उनके परिजन फोन करते हैं। फिर उनका नाम रजिस्टर में दर्ज कर लेते हैं। इसके बाद इनकी टीम खाना पहुंचाना शुरू कर देती है।

इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा का कहना है कि पिछले साल मार्च में अलवर में कोराेना ने दस्तक दी थी। तब से हमारी टीम लगातार काम कर रही है। उस समय घर-घर के सैनिटाइजेशन का काम किया गया। पहली लहर में भी खाना उपलब्ध कराया गया था। अब दूसरी लहर में भी जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago