महामारी में हौंसला के साथ काम कर रही है सोनू नव चेतना फाउंडेशन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगो को कर रही है जागरूक

शहर की प्रमुख संस्था सोनू नव चेतना फाउंडेशन NHPC के सहयोग और जिले के उपायुक्त यशपाल यादव जी के सानिध्य में जिला प्रशासन व् रेडक्रॉस के माध्यम से पूरे जिले को कवर करते हुए गांव गांव में जाकर लोगो को कोरोना से बचाव के लिए और प्लाज़्मा डोनेशन के लिए पूरे जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर रहे है।


पिछले कुछ दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में महामारी से बहुत से लोग संक्रमित हुए हैं ऐसे में महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए उनका जागरूक होना अति आवश्यक है इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सोनू नव चेतना फाउंडेशन अपनी सहयोगी संस्था संभार्य फाउंडेशन , खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय बल्लबगढ़, फरीदाबाद, तिगांव और रेडक्रोस सोसाइटी के साथ मिलकर एनएचपीसी के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर रही हैं।

महामारी में हौंसला के साथ काम कर रही है सोनू नव चेतना फाउंडेशन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगो को कर रही है जागरूक


आज अभियान के चौथे दिन फरीदाबाद के खेड़ी, भूपानी, नचौली, महावतपुर, लालपुर, एत्मादपुर, जसाना, तिलपत, फत्तुपुरा,में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसके माध्यम से लोगो को महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी हिदायतों का पालन करने, बार बार साबुन व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, प्लाज्मा डोनेशन क्यूँ जरूरी है बताया, साथ ही अच्छा खानपान लेने लिए जागरूक किया, कलाकारों ने नाटक में वैक्सीन लगवाना क्यों जरूरी है, ये भी बताया और जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।


सोनू नव चेतना फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन डॉ दुर्गेश ने बताया की उनकी संस्था का असली मकसद इस समय महामारी को गाँव में जाने से रोकना है, इसलिए गाँव के लोगो को इसके लिए जागरूक किया जाना जरुरी है
इस मौके पर सोनू नव चेतना फ़ाउंडेशन के ट्रस्टी दुर्गेश शर्मा, सोनू भाटी, संभार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक देशवाल, FCI वत्स फाउंडेशन से जितेंद्र वत्स व् NGO गुरुकुल से गायत्री जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago