महामारी का जो प्रकोप है वह दिन प्रतिदिन कम होता नजर आ रहा है। इसका मुख्य कारण है वैक्सीनेशन। अगर आपको भी महामारी से बचना है तो आप भी व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाइए।
क्योंकि वैक्सीनेशन करवाने के बाद भी आप अपने आपको रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। जिन भी व्यक्ति को इस समय वैक्सीन लगवा ली है वह अगर महामारी संक्रमित होते भी हैं तो उनकी स्थिति नॉर्मल रहती है।

क्योंकि वैक्सीनेशन के बाद उनकी जो इम्यूनिटी पावर है या फिर यूं कहें उनकी जो एंटीबॉडीज है वह उनका साथ देती है। इसीलिए सरकार के द्वारा जहां लॉकडाउन के जरिए महामारी को रोका जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ एके पांडे ने बताया कि मंगलवार को उनके द्वारा उनके अस्पताल व कॉलेज में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्नशिप करने वाले स्टूडेंट व अन्य डॉक्टर को एक लेक्चर के जरिए बताया गया है कि वैक्स एंड रिलैक्स के क्या फायदे हैं।
क्योंकि लोगों में यह भ्रम है कि वैक्सीन लगाने से उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए वह वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। लेकिन उनके द्वारा जो लेक्चर दिया गया है। उसमें यह बताया गया है कि वैक्सीन उनके लिए कितने लाभदायक है और कितनी नुकसानदायक है।
उन्होंने बताया कि जिन भी लोगों ने वैक्सीन लगाई है वह अभी आईसीयू और वेंटिलेटर तक नहीं पहुंचते हैं। क्योंकि उनकी एंटीबॉडीज बन चुकी होती है और वह इस महामारी से भी बच सकते हैं। वहीं कुछ लोगों में यह भी भ्रम है कि वैक्सीन की वजह से उनको अन्य कोई और बीमारी ना हो जाए।
इसीलिए वह वैक्सीन नहीं लगा रहे हैं। इन सभी भ्रम को दूर करने के लिए उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज में एक लेक्चर दिया गया। जिसमें उनका विषय वैक्स एंड रिलैक्स था। वहां मौजूद स्टूडेंट व डॉक्टर को समझाया गया है कि वैक्सीनेशन कितनी जरूरी है और ओके वह किस प्रकार से महामारी से बच सकते हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…