Categories: FaridabadHealth

तीसरी लहर से निपटने के लिए सी एस आर के तहत बने जा रहे है दो नए ऑक्सिजम प्लांट

महामारी की दूसरी लहर ने जहां स्वास्थ्य विभाग और लोगों को बता दिया है कि जिले में ऑक्सीजन की कमी कितनी है। वहीं तीसरी लहर आने से पहले स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चुका है और उनके द्वारा जिले में 2 नए ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं।

जिससे कि अगर जिले में तीसरी लहर का प्रकोप देखा जाता है। तो उससे निपटने के लिए वह पहले से तैयारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में 2 नए ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं। जिसमें से एक ऑक्सीजन प्लांट बीके अस्पताल के परिसर में बनाया जाएगा।

तीसरी लहर से निपटने के लिए सी एस आर के तहत बने जा रहे है दो नए ऑक्सिजम प्लांट

वहीं दूसरा ऑक्सीजन प्लांट एनआइटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जो ऑक्सीजन प्लांट बी के अस्पताल में बनाया जा रहा है। वह सीएसआर के तहत एनटीपीसी करीब एक करोड़ 63 लाख रुपए से बना जा रहा है।

वही अगर हम ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की बात करें तो वहां पर जो ऑक्सीजन प्लांट बनाया जा रहा है। वह 440 पर मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन जनरेट की जाएगी। बीके अस्पताल में जो सीएसआर के तहत ऑक्सीजन प्लांट बनाया जा रहा है। वह 1 मिनट में 1000 लीटर जनरेट करेगा। जिससे आने वाले समय में किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी से जूझना नहीं।

जैसे कि दूसरी लहर में मरीजों को और उनके तीमारदारों को ऑक्सीजन व बेड के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन सरकार के द्वारा तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दे दी गई है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीसरी लहर के आने से पहले सभी महत्वपूर्ण इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिससे कि आने वाले समय में या फिर यूं कहें तीसरी लहर आने से पहले ही मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके और उनको किसी भी समस्या के लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े। सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पुनिया का कहना है कि उनके अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है।

वह एक और सीएसआर के तहत एनटीपीसी ऑक्सीजन प्लांट बना रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 3 बड़े स्वास्थ्य केंद्र जोकि खेड़ी कला, तिगांव व पाली में भी ऑक्सीजन प्लांट बनाया जाएगा। जिससे कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई भी ऑक्सीजन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago