INLD प्रदेशाध्यक्ष ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा मौत के असली आंकड़े छुपा रही है खट्टर सरकार

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से बयान जारी कर कहा कि आज प्रदेश की स्थिति यह है कि सरकारी अस्पतालों में डाक्टर, पीपीई किट, मास्क, नर्सिंग स्टाफ, बैड, आक्सीजन, वेंटीलेटर और दवाइयां नहीं हैं।

INLD प्रदेशाध्यक्ष ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा मौत के असली आंकड़े छुपा रही है खट्टर सरकार

प्राइवेट अस्पतालों ने इस आपदा में भयंकर लूट मचा रखी है और सरकार मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है। पूरे देश/प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार अपनी नाकामियों को छुपा रही है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी हैल्पलाइन नंबर जारी कर झूठा श्रेय लेने का ढोंग कर रही है।


नफे सिंह राठी ने कहा कि आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश में महामारी से हुई मौतों की जो संख्या बताई जा रही है उसकी हकीकत क्या है? दूसरा गंभीर सवाल यह है कि का मुकाबला करने के लिए जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से असफल रही है।

सच्चाई यह है कि सरकार महामारी से हुई मौतों के सही आंकड़े छुपा रही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज 20 हजार करोड़ रूपए खर्च करके सेंट्रल विस्टा प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन बनाने की जरूरत नहीं है बल्कि जरूरत है लोगों को सुविधाएं दिलाने की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago