Categories: Featured

मौसम विभाग अलर्ट: हरियाणा में भी दिखेगा ‘ताउते’ तूफान का असर, भारी बारिश के आसार

ताउते तूफ़ान इस समय अपना कहर बरपा रहा है। मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, कर्नाटक में तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई है। पूरा गुजरात भी इसकी चपेट में आया है। तटीय इलाकों में कहर बरपा रहे चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर हरियाणा में भी दिखेगा। प्रदेश में 20 मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

चक्रवाती तूफान ताउते कहर देश के कई राज्यों में बरपेगा। पीएम ने महाराष्ट्र समेत गुजरात के सीएम के साथ तूफ़ान को लेकर बात भी की है। प्रदेश में आज भारी से भारी और 20 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ 7 से 10 सेमी. बारिश तक हो सकती है।

मौसम विभाग अलर्ट: हरियाणा में भी दिखेगा ‘ताउते’ तूफान का असर, भारी बारिश के आसार

हरियाणा में कई दिनों से मौसम भी अच्छा बना हुआ है। कई जिलों में बरस के बारिश हुई है। मौसम में मंगलवार की रात से बदलाव शुरू हो गया है। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम ठंडा हो जाएगा। फरीदाबाद का आज का न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

राजस्थान, गुजरात में भी बारिश और तेज़ हवाएं चलेंगी। इन दो राज्यों में आंधी भी आयी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताउते के कारण गुजरात व राजस्थान होते हुए नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ आएंगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 18 मई को मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर 21 मई को कम हो जाने की संभावना है।

महामारी के कहर के बीच ताउते का तूफान देश में काफी डरावना माहौल पैदा कर रहा है। महामारी के मामलों में भी लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि अब स्थिति में सुधार ज़रूर हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago