Categories: Faridabad

इस गांव के लोगों के द्वारा बनाया गया आइसोलेशन वार्ड, लेकिन गांव में नहीं है कोई भी पॉजिटिव मरीज

महामारी जहां शहर में अपने पैर पसार रही है। वहीं गांव में भी इसका प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर प्रशासन के द्वारा जिले के 50 गांव में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सभी आइसोलेशन वार्ड गांव के सरकारी स्कूल में बनाने की प्रक्रिया थी।

लेकिन जिले का एक ऐसा गांव है जिसमें आइसोलेशन वार्ड तो बना दिया गया है। लेकिन उस गांव में अभी तक कोई भी महामारी से संक्रमित मरीज पाया नहीं गया है। हम बात कर रहे हैं बल्लभगढ़ में स्थित गांव सागरपुर।

इस गांव के लोगों के द्वारा बनाया गया आइसोलेशन वार्ड, लेकिन गांव में नहीं है कोई भी पॉजिटिव मरीज

सागरपुर में अभी तक कोई भी महामारी संक्रमित मरीज नहीं पाया गया है। गांव वासियों ने बताया कि महामारी के चलते उन्होंने खुद ही अपने गांव की सुरक्षा का जिम्मा उठा लिया। वह बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलते हैं।

अगर कोई घर से बाहर निकलता भी है तो वह मास्क और 2 गज की दूरी का प्रयोग करता है। ताकि कोई भी व्यक्ति इस महामारी की चपेट में ना आ सके। गांव में रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के द्वारा उनको आदेश आए थे कि गांव के सरकारी स्कूल में 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाना है।

लेकिन उनके द्वारा यह वार्ड सागर पुर के मंदिर में स्थित चौधरी देवीलाल वृद्धाश्रम में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस आश्रम में 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसकी देखरेख गांव के 5 से 6 लोगों ने उठाई हुई है।

उन्होंने बताया है कि अभी तक इस वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। क्योंकि अभी तक इस गांव में भी कोई पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है। इसीलिए यह गांव अभी महामारी की चपेट में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस को लेकर उनके गांव वासियों को द्वारा काफी सावधानी बरती जाती है।

अगर इस आइसोलेशन वार्ड में कोई मरीज भर्ती होता है। तो उसकी पूरी देखरेख की जिम्मेवारी गांववासियों ने अपने ऊपर ले रखी है। इसके अलावा उनके वहां स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। जिसमें एएनएम और आशा वर्कर कार्य करती है। वह भी समय-समय पर मरीज देखरेख करने के लिए रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago