नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की एक और कार्यवाही, अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने अवैध रूप से शराब बेचने के जुर्म में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों की पहचान गुल्लो पुत्र कश्मीरा निवासी मथुरा यूपी हाल निवासी प्रेम नगर झुग्गी बायपास रोड फरीदाबाद और मोहम्मद राहिल पुत्र मोहम्मद रहीस अहमद निवासी पीर बाबा दरगाह सेक्टर 19 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि प्रेम नगर झुग्गी में दो आरोपी शराब लाकर बेचने का काम करते है सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने इनोवा गाड़ी सहित दबोचा है।

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की एक और कार्यवाही, अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

गाड़ी की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व्हिस्की 2 पेटी बियर कैन बरामद हुई है जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना ओल्ड में मामला दर्ज किया गया है।

दौराने पूछताछ आरोपी गुल्लो ने बतलाया कि वह खेड़ी पुल से ओल्ड फरीदाबाद के बीच ऑटो चलाता है जो लाॅकडाउन के चलते ऑटो खड़ा है जो गुल्लो व मोहम्मद राहिल ने अपने दोस्त महेंद्र जो कि काफी समय से अवैध शराब बेचने का काम करता रहा है के साथ पार्टनरशिप में अवैध शराब बेचने का काम शुरू किया।

आज तीनों इनोवा गाड़ी में बल्लभगढ़ से 10 पेटी अंग्रेजी शराब वह 2 पेटी बियर कैन खरीद कर बेचने के लिए प्रेम नगर झुग्गी में लाए थे। जहां से यह शराब लाए थे उस जगह का महेंद्र को ही पता है

क्राइम ब्रांच ने बताया कि पुलिस आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

आज उपरोक्त दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago