उपायुक्त यशपाल के दिशा निर्देशों अनुसार इंसीडेंट कमांडर कम एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में स्थानीय बल्लभगढ़ के सीनियर मेडिकल अधिकारी डाँ मान सिंह के नेतृत्व में बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में आज बुधवार को प्रातः 3:00 बजे ही लोगों के कोरोना टेस्टिंग का कार्य शुरू किया गया।
यह कार्य निरंतर रूप से चलता रहा और इस कार्य के परिणाम भी सकारात्मक आए। बल्लबगढ़ सब्जी मंडी में बुधवार प्रातः 3:00 बजे से लगभग 940 लोगों की वायरस की जांच की गई। इनमें से केवल 3 लोग ही पॉजिटिव पाए।

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला प्रशासन उपायुक्त यशपाल के कुशल नेतृत्व में बेहतर तरीके संक्रमण के बचाव के लिए कार्य कर रहा है। यह कार्य प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा गंभीरता के साथ किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा सामाजिक संस्थाओं, समाज सेवी संगठनों और एनजीओ के आपसी पूर्ण तालमेल के साथ आमजन को संक्रमण बचाने की हर संभव मदद करने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके परिणाम भी सकारात्मक आ रहे हैं ।लगातार पिछले लगभग 2 सप्ताह से जिला में संक्रमण केसों की संख्या भी निरंतर घटती आ रही है।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…