पुलिस कमिश्नर ने किया फरीदाबाद के आस पास के गाँवों का दौरा, महामारी की स्थिति का लिया जायज़ा

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने आज गांव मंधावली, सदपुरा और चांदपुर का दौरा किया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ एवं मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन, एसीपी तिगांव पृथ्वी सिंह, SO to CP एसीपी अशोक वर्मा एवं थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दौरा गांव में रह रहे लोगों को वायरस के संबंध में जागरूक करने के लिए और लोगों को वैश्विक महामारी के दौर में हालचाल जानने के लिए किया गया था।

पुलिस कमिश्नर ने किया फरीदाबाद के आस पास के गाँवों का दौरा, महामारी की स्थिति का लिया जायज़ा

इस दौरान मौजूद डीसीपी बल्लभगढ़ डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने मौजूद लोगों को कोविड-19 बीमारी के बारे में बताया और कहा कि इससे बचने के लिए सभी वैक्सीनेशन कराएं, मास्क का निरंतर इस्तेमाल करें, साबुन से हाथ धोते रहें।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने ठीकरी पहरे पर मौजूद लोगों को n95 मास्क भी बांटे।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। कोविड-19 को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि गांव में जो भी कोई लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करता है तो उनको गांव के लोग समझाएं।

सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों की अनदेखी ना करे, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें, महामारी को कम करने में गांव के लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago