हरियाणा में ट्यूबवैल पर लगाए जाने वाली ‘थ्री-स्टार सबमर्सिबल इलैक्ट्रिक मोटर्स’ के निर्माण क्षेत्र में अब प्रदेश के एमएसएमई भी भागीदारी करेंगे। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज यहां संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी।

डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा दे रही है ताकि राज्य के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो उद्योग ‘थ्री-स्टार सबमर्सिबल इलैक्ट्रिक मोटर्स’ के निर्माण क्षेत्र में ‘ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी’ के तय मानकों को पूरा करते हैं, उनको इस क्षेत्र में पूरा अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती हैं कि किसानों को गुणवत्तापरक ‘थ्री-स्टार सबमर्सिबल इलैक्ट्रिक मोटर्स’ उचित कीमत पर मिले, ताकि किसानों का बिजली खर्च कम हो व मैंटेनेंस करने में बचत हो।
दुष्यंत चौटाला ने ट्यूबवैल पर बिजली का कनेक्शन का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द से जल्द कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘थ्री-स्टार सबमर्सिबल इलैक्ट्रिक मोटर्स’ खरीदने के लिए किसानों पर कुछ कंपनियों की मोटर खरीदने का प्रतिबंध नहीं होने चाहिए, बल्कि ‘ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी’ के मानकों पर निर्माण करने वाली राज्य की कंपनियों से भी खरीदने की छूट होनी चाहिए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…