Categories: Featured

मछुआरे के हाथ लगी दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग मछली, इस 4 पैरों वाली मछली को देख वैज्ञानिक हैरान

इस विश्व में कब कहां क्या मिल जाये किसी को पता नहीं। समुंद्र अपने अंदर करोड़ों राज़ लिए बैठा है। समुद्र की दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई है। आए दिन समुद्र के नीचे नए-नए जीवों के मिलने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे ही अब एक मछली मिली है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, हिंद महासागर में मेडागास्‍कर के तट पर एक 4 पैरों वाली मछली जिंदा पकड़ी गई है। अब तक माना जाता था कि मछलियों की ये प्रजाति विलुप्त हो गई है।

विलुप्त हो चुकी यह मछली सभी को चौंका रही है। जो भी इसे देख रहा है कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के शार्क पकड़ने वाले शिकारियों का एक समूह जब समुद्र में शिकार करने उतरा, तो उनके हाथ ये मछली लग गई। मछलियों की ये प्रजाति 42 करोड़ साल पुरानी है, यानी उस जमाने की, जब धरती पर डायनासोर भी मौजूद थे।

Coelacanth Fish That Predates Dinosaurs Caught Alive by Shark Hunters in Madagascar

समुद्र की गहराइयों से मछुआरों को दुनिया की सबसे बूढ़ी मछली मिली है। इससे बूढ़ी मछली शायद ही कभी किसी को मिली हो। 1938 के बाद से इसे देखा नहीं गया था, लेकिन उसके बाद से पहली बार ये मछली जिंदा देखी गई है। मछली की इस प्रजाति का नाम Coelacanth है। मछली के आठ पंख हैं और विशाल शरीर है, जिसपर विशेष धारियां बनी हुई हैं।

सालों से इस मछली को नहीं देखा गया था। अब यह मछली सभी के सामने आकर बहुत कुछ बयां कर रही है। ये काफी गहराई में रहती है। दरअसल शिकारियों ने शार्क के पंख और तेल की तलाश में एक विशाल जाल ‘जिलनेट’ डाला था। ये जाल करीब 500 फुट नीचे तक जा सकता है। इतनी गहराई तक आम जाल नहीं जाते। लेकिन जिलनेट उस गहराई तक चला गया, जहां इस प्रजाति की मझलियां रहती है, और उनमें से एक जाल में फंस गई।

वैज्ञानिक इस मछली को देख कर शोध भी कर सकते हैं। इस मछली को 1938 तक विलुप्त माना जाता था लेकिन अब इसके जिंदा पकड़े जाने से वैज्ञानिक हैरानी जता रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago