Categories: India

महामारी तथा ब्लैक‌ फंगस के बीच वाइट फंगस की दस्तक, बढ़ सकती है लोगों की परेशानी


प्रदेश में महामारी संक्रमण और ब्लैक फंगस के संक्रमण के बीच वाइट फंगस ने भी दस्तक दे दी है। हिसार में व्हाइट फंगस के दो केस मिले हैं। जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन शुगर पीड़ित दोनों महिलाएं कोरोना संक्रमित हैं। वहीं रोहतक पीजीआई में भी करीब 10 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि हिसार में एंटी फंगल दवा देकर दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। दोनों ही महिलाएं हिसार जिले की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। संक्रमित महिलाएं पिछले 3-4 दिनों से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। व्हाइट फंगस संक्रमण के लक्षण सामने आने पर बुधवार को उनका सैंपल लिया गया। 

महामारी तथा ब्लैक‌ फंगस के बीच वाइट फंगस की दस्तक, बढ़ सकती है लोगों की परेशानी

गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्हाइट फंगस का पता लगाने के लिए भी ब्लैक फंगस की तरह केओएच यानी फंगल कल्चर टेस्ट किया जाता है। अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था न होने के कारण बाहर की लैब से टेस्ट करवाए हैं। वहीं, प्रदेश कोविड प्रभारी ध्रुव चौधरी ने बताया कि व्हाइट फंगस कोई नई बीमारी नहीं है। इस समय बीमारी के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और रोहतक पीजीआई में कई मरीजों का उपचार चल रहा है।


व्हाइट फंगस संक्रमण के दो केस मिले हैं। दोनों महिलाएं जिले की रहने वाली हैं और उनका आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। बुधवार को सैंपल लिए थे और गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। – डॉ. विमल जैन, ईएनटी विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, हिसार।

ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मामले
राज्य में ब्लैक फंगस के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को हिसार मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 16 नए मामले मिले हैं। चिकित्सकों ने छह मरीजों का ऑपरेशन किया है। भिवानी में भी एक नया केस मिला। सोनीपत नागरिक अस्पताल में एक मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago