गाँव और गली गली में जाकर जन जागरूकता फैला रहे है सूचना एवं जनसंपर्क वाहन: उपायुक्त यशपाल

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला सूचना जनसंपर्क विभाग के पांच जागरूकता वाहन गांव-गांव, गली-गली में जाकर लोगों को संक्रमण से बचाव करने के लिए जागरूक कर रही है।

गाँव और गली गली में जाकर जन जागरूकता फैला रहे है सूचना एवं जनसंपर्क वाहन: उपायुक्त यशपाल


उपायुक्त यशपाल ने बताया कि चिकित्सा विभाग के सहयोग के लिए यह चार गाड़ियां पीएचसी तिगांव, पीएचसी खेड़ी कलां, पीएचसी पल्ला और नागरिक अस्पताल बल्लभगढ़ में भेजी गई है। जो ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को एनाउंसमेंट के जरिये जागरूक कर रही है। जागरुकता अभियान में हेल्थ विभाग की आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, एएनएम, जीएनएम ग्राम पंचायत विभाग के सचिव, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी ग्रामीण क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं।


जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि साऊंड प्रचार के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अनावश्यक यात्राओं से बचें। जागरूक बने और स्वस्थ रहें।” “महामारी के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सरकार की सभी हिदायतों का पालन करें और एक जागरूक नागरिक बने।” आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की जरूरत है तो राज्य सरकार के 8558893911 और हेल्पलाइन नंबर 1075 पर फोन करें। एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 पर डायल करें और हां याद रखो मास्क आपका सुरक्षा कवच है।” जिन भाइयों ने वैक्सीन लगवाना है या अपने टेस्टिंग करवानी है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर संपर्क करें।


जिला फरीदाबाद के हेल्प लाइन नम्बर 1950, 0129-2221000,2221001,2221002,2221003,2221004 पर भी सम्पर्क करके वैश्विक महामारी कोविड-19 से सम्बंधित कोई भी प्रशासनिक सहयोग ले। आपस में एक दूसरे से 2 गज की दूरी यानी दो लाठी दूर रहकर एक दूसरे से बात करें और महामारी को भगाने में भागीदार बने।


लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैम्पों में महामारी की जांच और बचाव के लिए लगाए जा रहे वैक्शीनेशन/टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान प्रशासन द्वारा पूरे जोर से चलाया जा रहा है और जनता भी इस अभियान में बढ चढ कर भागीदार बन रही है ।

शुक्रवार और शनिवार को यह गाड़ियां टिकावली,किदावली,रिवाज पूर,दादसिया,तिलपत, बसंत पूर,ईसालमपूर,वजीरपूर, ताजूपूर,शाहबाद, मिर्जापुर, भैंसारावली, सदपूरा, भूपानी, फरीदपूर,बड़ौली, पहलादपूर, अटाली, नरहावली शाहपुर कलां,पैन्हैड़ा खुर्द सौतई, बुखारपूर चन्दावली सहित कई गावों और विभिन्न कालोनियों में जाकर लोगों को जागरूक किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago