Categories: Faridabad

बारिश के बाद अब एक बार फिर से गर्मी दिखाएगी तेवर, आगामी दिनों के यह है मौसम अपडेट

टाक्टे तूफान के बाद जहां एक तरफ वातावरण में नमी देखने को मिली वहीं अब वातावरण में उमस हो गई है।पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हाल ही में आए टाक्टे तूफान के जाने के बाद की नमी, दोनों ने मिलकर हरियाणा में बारिश की।

इस बारिश से उम्मीद थी कि गर्मी से राहत मिलेगी। मगर, शनिवार सुबह से तेज धूप ने इस कयास को खत्म कर दिया। तेज धूप और बारिश की वजह से उमस ने गर्मी का अधिक अहसास कराया। 23 मई तक इसी प्रकार का मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि इस बीच कहीं-कही बूंदाबांदी या हल्की बारिश हाेने के आसार हैं।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान के पास है जो उत्तर दिशा में आगे बढ़ चुका है।

बारिश के बाद अब एक बार फिर से गर्मी दिखाएगी तेवर, आगामी दिनों के यह है मौसम अपडेट

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बन रहा है जिसके आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के उतर व पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील है। 23 मई के बाद मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।



क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात बारिश ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। बाह्य-उष्णकटिबंधीय आंधियां विश्व में सब जगह होती हैं।

इनमें नमी सामान्यतः ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाती है, जबकि उष्ण कटिबंधीय आंधियों में आर्द्रता निचले वायुमंडल में बनी रहती है। भारतीय महाद्वीप में जब ऐसी आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है तो नमी कभी-कभी बारिश के रूप में बदल जाती है।


गौरतलब है कि बीते दिन तूफान का असर पूरे फरीदाबाद में देखने को मिला। लगातार तीन दिनों तक जमकर बारिश हुई जिसे पूरा शहर डूब गया वहीं तापमान में भी काफी गिरावट देखने को। ‌ इन तीन दिनों के दरमियान लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली वहीं एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है और आज यानी शनिवार को धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी हुई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago