Categories: Faridabad

महामारी और महंगाई ने लोगों का जीना किया दुश्वार, घर चलाना हो रहा है मुश्किल

महामारी के बीच दाल- आटे के बढ़ते दामों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। मुनाफाखोर और कालाबाजारी करने वाले लोगों ने आपदा को अवसर के रूप में ले रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर तेल, चीनी, दाल और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं। फुटकर दुकानदार माल की कम आवक और ऊपर से ही रेट महंगे होने की बात कह रहे हैं, जबकि जरूरी चीजों की आवक पर कहीं कोई रोक नहीं है।



संक्रमण काल में घर का बजट बनाने में महिलाओं को पसीने छूटने लगे हैं। हर जरूरी चीज रोज महंगी हो रही है। चीनी, तेल, दाल, रिफाइंड सभी चीजों के दाम बढ़़ गए हैं। सरसों का तेल एक महीने पहले 130 तो आज 160 रुपए लीटर बिक रहा है।

महामारी और महंगाई ने लोगों का जीना किया दुश्वार, घर चलाना हो रहा है मुश्किल

रिफाइंड तेल पिछले महीने 120 तो अब 160 रुपए लीटर बिक रहा है। खाद्य वस्तुओं के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए फल और सब्जियां भी काफी महंगी हैं। घर का खर्चा चलाने के लिए अब कटौती करें तो कहां? समझ से परे है। अब दाल और तेल के दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया।


हाउसवाइफ प्रियंका ने बताया कि रसोई गैस के दाम पहले ही बढ़़ चुके हैं। अब दाल और तेल के दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। काम-धंधे वैसे ही कम चल रहे हैं। रंजीता का कहना है कि घरों के खर्चे पहले से ही लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रसोई के सामान भी महंगे होते जा रहे हैं। सरसों के तेल के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। दाल, चीनी और चाय भी महंगी हो गई है।


गौरतलब है कि मुनाफाखोरी तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से रेटिंग लिस्ट तय की गई है। इस रेटिंग लिस्ट का प्रत्येक दुकान पर लगाना अनिवार्य किया गया है।

वहीं इस लिस्ट के अनुसार ही लोगों को सामान बेचा जाएगा परंतु इन सब प्रयासों के बावजूद भी कालाबाजारी पर रोक नहीं लग पा रही है जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago