Categories: Faridabad

बिन मौसम बरसात ने बागवानों की बढ़ाई मुश्किलें, हो रहा है भारी नुकसान

बिन मौसम बरसात व बार-बार आंधी तूफान ने बागानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम की मार के चलते आम की फसल तैयार होने से लेकर अब तक काफी खराब हो चुकी है ऐसे में बागवानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, पिछले दिनों ताउते तूफान का असर जिले भर में देखने को मिला। बीते दिन जिले में जमकर बारिश हुई जिससे जहां एक तरफ किसानों को फायदा हुआ वहीं दूसरी तरफ बागवानों को भारी नुकसान हुआ।

बिन मौसम बरसात ने बागवानों की बढ़ाई मुश्किलें, हो रहा है भारी नुकसान

बागवानों में काम करने वाले एक किसान ने बताया कि इस बार मौसम की बेरुखी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पिछले दिन आए तूफान से काफी कच्चा आम बाग में पेड़ से झड़ चुका है।



उन्होंने बताया कि एक तरफ मौसम की बेरुखी, तो दूसरी और लॉकडाउन के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में बागवानों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है, अब देखना होगा की सरकार इन फल उत्पादक किसानों की कोई मदद करती है या नहीं।

गौरतलब है कि बीते दिन ताऊते तूफान के कारण मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लगातार तीन दिन की बारिश व आंधी तूफान ने बागानों को उजाड़ कर रख दिया जिससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही शहर में भी तूफान का असर देखने को मिला। ‌

लगातार तीन दिन की बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। ‌ जगह जगह पर जलभराव देखने को मिला जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग कीचड़ तथा गंदे पानी से बचते बचाते अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए वही बारिश के बाद अभी भी शहर को कीचड़ तथा जलभराव से छुटकारा नहीं मिला है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago