Categories: Featured

मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर नहीं होगा कोई कार्यक्रम, इस दिन राज्यों में अनाथ बच्चों के लिए लागू होंगी ये योजनाएं

महामारी के इस काल में हर तरफ भय और चिंता का माहौल है। चिंता और चिता से अब दूसरी लहर थोड़ा आगे बढ़ रही है। ऐसे में भाजपा की अगुवाई में राजग सरकार के सात साल पूरे होने पर जश्न न मनाने का निर्देश जारी किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस बाबत राज्य इकाइयों को पत्र भी लिखा है। 30 मई को एनडीए के सात साल पूरे हो रहे हैं।

भाजपा सरकार 2014 में सत्ता में आयी थी। इस साल उसे 7 साल पूरे हो जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पत्र में लिखा गया है, ‘महामारी में कई परिवार तबाह हुए। जिन बच्चों के माता-पिता नहीं रहे, उनके लिए बीजेपी के शासन वाली राज्य सरकारें योजनाएं शुरु करें। इस बारे में दिशा निर्देश जल्द ही दिए जाएंगे।

मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर नहीं होगा कोई कार्यक्रम, इस दिन राज्यों में अनाथ बच्चों के लिए लागू होंगी ये योजनाएं

ऐसे बहुत से हस्ते – खेलते परिवारों को महामारी ने तबाह किया है जहां खुशियां बैठी रहती थीं। अब वीरान और सुनसान सी उन लोगों की ज़िंदगी हो गयी है जिनके अपने दूर हुए हैं। नड्डा ने आगे पत्र में लिखा, ‘महामारी ने कई अपनों को हमसे छीना है और हमारे समाज में कई गहरे जख्म छोड़े हैं। दुर्भाग्य से ये विभीषिका इतनी बड़ी है कि अनेकों बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही इस महामारी में नहीं रहे।

अनाथ हुए बच्चों के लिए अब सरकार योजनाओं लागू करेगी। ऐसे कई बच्चे हैं जिनके सिर से माँ – बाप का साया इस महामारी ने ले लिया है। नड्डा ने कहा उनके जीवन में आए इस दुख का एहसास हम सभी को है। अब उनके भविष्य के लिए सोचना और ठोस कदम उठाना हमारा दायित्व है। अपने माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके साथ खड़े होना, उको हर तरह का संबल देना, हमारा सामाजिक कर्तव्य भी है।

कोई उत्सव न मनाकर अनाथ बच्चों की मदद करना भाजपा का यह कदम सराहनीय है। इन योजनाओं की शुरुआत 30 मई से हो सकती है, क्योंकि उसी दिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के सात साल पूरे हो रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago