Categories: Crime

दोस्ती का रिश्ता हुआ तार- तार, मात्र दो हजार रुपए के लिए दोस्त को गोलियों से किया छलनी

बीती शाम करीब 6:30 बजे हुए गोलीकांड से पूरा तिगांव क्षेत्र सदमे में है। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। तिगांव के टिकाराम कॉलोनी में 45 साल व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नविश नाम का युवक मृतक व्यक्ति का दोस्त बताया जा रहा है। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घर के सामने एंट्री की और संजय बंसल को गोलियों से छलनी कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह सारा मामला 2000 रुपए के पीछे हुआ है। मृतक संजय को 2000 रुपए हमलावर को देने थे परंतु हमलावर ने अपना आपा खो कर संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि हमलावर पर पहले भी अलग-अलग धाराओं के साथ अन्य मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

दोस्ती का रिश्ता हुआ तार- तार, मात्र दो हजार रुपए के लिए दोस्त को गोलियों से किया छलनी

गोली मारने वाले नवीश नाम के युवक पर गुडगांव में दो, फरीदाबाद में चार पहले से ही एफआईआर दर्ज है।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार तिगांव गांव निवासी 40 वर्षीय संजय अपने परिवार के साथ टीकाराम कॉलोनी में रहता है। संजय शनिवार शाम को अपने घर पर मौजूद था।

आरोप है तभी कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और उस पर गोलियों चला दी। गोली लगने से संजय घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर तिगांव थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को सेक्टर 8 सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी पृथ्वी सिंह ने बताया हत्या के कारण व हत्या करने वालों की अभी जांच व पहचान की जा रही है। पुलिस को मौके से गोली के तीन खोल भी मिले हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago