Categories: Public Issue

5287 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति साबित हुआ झूठ, बावजूद 17 नए गांव को शामिल करने का नया ढोंग

हरियाणा सरकार ने अपने विकास के कार्यों को शहर तक सीमित न रख कर गांव गांव को भी जगमगन करने का दम भर था। अब एक बार फिर इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी तर्ज पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना को आगे बढ़ाते हुए 18 मई को 17 और नए गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है।

इस योजना के तहत सोनीपत के 9 गांव (रतनगढ़, जाट माजरा, चिताना, भटाना, गढ़ी हकीकत, कारेवाड़ी, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी और डेरा), रोहतक के 5 (कलिंगा, ककराना, बलियाना, घिल्लोर कलां और घिल्लोर खुर्द), और पानीपत (सिमला), झज्जर (माजरा) व कैथल (हजवाना) जिले के एक-एक गांव शामिल हैं।

5287 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति साबित हुआ झूठ, बावजूद 17 नए गांव को शामिल करने का नया ढोंग

जानकारी के मुताबिक ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत अब प्रदेश के 5287 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। वर्तमान में प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है तथा इससे प्रदेश के 10 जिले जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद शामिल है, जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि ‘म्हारा गांव जगमग योजना’ की शुरुआत 1 जुलाई, 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई।मगर इतने सालों बाद भी सरकार अपने वादों पर खरा उतर पाने में असमर्थ साबित हुई हैं। आए दिन शहरों में बिजली कटौती के लिए आमजन सरकार पर ठीकरा फोड़ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया करती हैं। मगर आलम यह रहता है कि हल्की सी बूंदाबांदी हुई नही कि घर में लाइट की आंख मिचौली चालू हो जाती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago