पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर क्राइम ब्रांच एनआईटी ने नाजायज असला रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ ओपी निवासी भरतपुर राजस्थान हाल किराएदार सेक्टर 30 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच एनआईटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने हथियार का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ सोशल साइट के जरिए डाल दिया था। जो कि आरोपी का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा था।
विशेष सूत्रों के माध्यम से पुलिस को इस बारे में जब सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को थाना सेक्टर 31 एरिया से गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला थाना 31 में दर्ज किया गया है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह शौकिया तौर पर इस देसी पिस्तौल को भरतपुर से खरीद कर लेकर आया था। शोकिया तौर पर उसने अपना हथियार के साथ वीडियो बनाकर दोस्तों के पास भेज दिया था।
आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…