Categories: Faridabad

महामारी के दौरान काम करने पर मेड व हाउसकीपिंग को दी प्रोत्साहन राशि व मास्क

महामारी के दौरान हर कोई यह सोचता है कि वह अपने घर है पर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा करें। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं वह दूसरे परिवार के बारे में भी सोचते हैं और सोचते हैं कि अगर वह घर बैठ जाएंगे तो उनके परिवार का पालन पोषण कैसा होगा।

हम बात कर रहे हैं घरों में काम करने वाली मेड व हाउसकीपिंग के कर्मचारियों की। जो हर मुसीबत के समय कभी भी मालिक को छोड़कर नहीं जाते हैं और उनका जो काम होता है वह अच्छे से करते हैं।

महामारी के दौरान काम करने पर मेड व हाउसकीपिंग को दी प्रोत्साहन राशि व मास्क

इसी जज्बे को सलाम करते हुए आज यानी रविवार को सेक्टर 86 ओजोन पार्क अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए और महिला मंडल के द्वारा करीब 83 ऐसे कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि व मास्क वितरित किए गए।

आरडब्ल्यूए के प्रधान चेतन रावत ने बताया कि महामारी के दौरान सॉसाययटी में घरों में काम करने 60 मेड़ व हाउस कीपिंग में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि व एन 95 मास्क वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा दी गई। क्योंकि महिला मंडल पिछले काफी समय से भजन कीर्तन करती है और उन भजन कीर्तन में जो राशि एकत्रित हुई है। आज उसका सदुपयोग करते हुए कर्मचारियों को प्रोत्साहन के तौर पर वह राशि भेंट की गई। उन्होंने बताया कि कुछ राशि काम रह गई थी। जिसके बाद महिला मंडल में कंट्रीब्यूट करके दी।

सोसाइटी में आया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

सोसाइटी में काफी संख्या में लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इसी को लेकर सोसाइटी के क्लब हाउस में महिला मंडल व आर डब्ल्यू ए के द्वारा आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण सुविधा के साथ-साथ ऑक्सीजन की सुविधा भी दी गई है।

इसके अलावा उसी आइसोलेशन वार्ड के लिए रविवार को विधायक नरेंद्र गुप्ता के द्वारा आरडब्ल्यूए प्रधान चेतन रावत को आइसोलेशन केंद्र व सोसाइटी के निवासियों के उपयोग के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago