विधायक राजेश नागर के निर्देश पर तिगांव में किया गया सैनिटाइज़ेशन, लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर के निर्देश पर आज गांव तिगांव में आज सैनिटाइजेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन का काम पूरी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा।

विधायक राजेश नागर के निर्देश पर तिगांव में किया गया सैनिटाइज़ेशन, लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील

श्री नागर ने बताया कि आज के कोविड काल में सैनिटाइजेशन, वैक्सीनेशन और शारीरिक दूरी बड़ा मंत्र है जिसका पालन कर हम महामारी पर काबू पाकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इलाके के सैनिटाइजेशन के जरिए हम संक्रमण की दर को घटाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं और उनकी निरंतर समीक्षा भी हो रही है।

विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वह अपने आस पास लगने वाले वैक्सीनेशन शिविरों में टीका जरूर लगवाएं। इससे आपको इस महामारी में अतिरिक्त शक्ति मिलेगी। अभी तक की जानकारी के अनुसार टीका लगवाने वाले व्यक्ति अन्य के मुकाबले इस महामारी से सरलता से लड़ पा रहे हैं। श्री नागर ने बताया कि वह अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन शिविर लगवाने के लिए प्रयासरत हैं।

इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को भी निरंतर समृद्ध किया जा रहा है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। श्री नागर ने बताया कि महामारी पर जिस पर हमारी केंद्र और राज्य की सरकारों ने नियंत्रण किया है, वह काबिलेतारीफ है। लेकिन हम इस समय केवल जनता के हित में हर संभव प्रयास में जुटे हैं जबकि विपक्ष केवल सवाल उठाकर व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago