महामारी नाशक गतिमान महायज्ञ रविवार को फरीदाबाद विधानसभा के पथवारी मंदिर, नागेश्वर मंदिर, गांव सीही से शुभारंभ हुआ और मिलन होटल सेक्टर 9,11 डिवाइड रोड से टीसीसी से सीधा सेक्टर-11 से सैक्टर-12 अदालत परिसर के लिए वहां से सेक्टर-15 गायत्री मंदिर मार्किट से, सेक्टर-16 और 17 होते हुए गांव अजरोंदा, से ओल्ड फरीदाबाद चांदीवाली धर्मशाला होते हुए मेन मार्किट से भारत कालोनी होते हुए गांव बुढैना में यात्रा का समापन हुआ।

सीही में नीरज मित्तल मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चों के अध्यक्षों के माध्यम से पूरे मंडल में जोर-शोर से महायज्ञ का सम्मान हुआ और फरीदाबाद मंडल में कुलदीप मंडल अध्यक्ष और उनके सभी साथियों का पूरा सहयोग रहा। वहीं, लक्ष्मी नारायण मंदिर पर कमेटी के चेयरमैन डीपी जैन और वहां की मंदिर की समस्त समिति ने जोरदार स्वागत किया।
महाराणा प्रताप चौक पर जय हो ठाकुर के माध्यम से भगत सिंह मार्ग पर महायज्ञ का भरपूर स्वागत किया गया। सभी सनातन धर्म में आस्था रखने वालों ने आहुतियां मंत्र उच्चारण सहित महायज्ञ में बढ़ चढक़र भाग लिया। महायज्ञ के संयोजक सुखबीर मलेरना ने सभी से अनुरोध किया कि, अपने-अपने स्थान पर इस महायज्ञ का सभी समस्त जन मानस लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि महामारी नाशक महायज्ञ सोमवार को एनआईटी फरीदाबाद में रहेगा। महामारी नाशक गतिमान महायज्ञ में राजू ठाकुर उर्फ जेजू, मनोज भाटी, अनिल जैलदार, नीरज दत्त, राजपाल भाटी आदि ने आहूति डाली।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…