Categories: Faridabad

समाज को संक्रमण के दलदल से निकालते हुए 346 अंगरक्षक हुए संक्रमित, वहीं 34,494 चालान काट सिखाया सबक

संक्रमण की बढ़ती रफ्तार में अहम भूमिका अदा करने वाले खाकी वर्दी जिसे हम अंगरक्षक भी कहते हैं यानी कि स्मार्ट सिटी के पुलिस डिपार्टमेंट में अपने जिले में संक्रमण की रफ्तार को कम करते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं की।

यह हम नहीं बल्कि खुद प्रतिदिन सामने आ रहे और घट रहे संक्रमित मरीजों के आंकड़े बयान कर रहे हैं। आलम यह है कि आमजन को सबक सिखाते सिखाते खुद 346 पुलिसकर्मी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए।

समाज को संक्रमण के दलदल से निकालते हुए 346 अंगरक्षक हुए संक्रमित, वहीं 34,494 चालान काट सिखाया सबक

हालांकि फिर भी इन्होंने समाजसेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। संक्रमण को रोकने के लिए और आमजन को जागरूक करने के लिए दिन प्रतिदिन अपनी अथक और मुमकिन प्रयास किए ताकि आमजन को संक्रमण से दूर रखा जा सके। पुलिस विभाग की सख्ती ही इस कार्य को पूर्ण करने में सक्षम साबकी हुई।

जानकारी के मुताबिक 23 मई 2021 तक पुलिस द्वारा फेस मास्क न लगाने के लिए 34,494 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। इतना ही नहीं पुलिस कर्मी द्वारा वायरस को फैलने से रोकने के 87,294 फेस मास्क भी वितरित किए गया। पुलिस विभाग द्वारा 61,896 की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी की गई।

इसका अर्थ है कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की गई ताकि यह संक्रमण उन तक न फैल सके और उन तक फैल भी गया है तो आगे इसे फैलने से रोका जा सके। जिसके लिए विभाग को दिन-रात मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी कामयाबी ने समाज को इस दलदल में धंसने से बचा लिया।

वही संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें 368 मुकदमे दर्ज करते हुए 459 लोगों को गिरफ्त में लिया गया।

वही इसमें सबसे अच्छी बात यह रही कि संक्रमण को मात देकर 181 पुलिसकर्मीयों ने एक बार फिर समाज सेवा के लिए अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया। उक्त जानकारी फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपनी सोशल मीडिया यानी कि टि्वटर हैंडल के द्वारा आमजन से साझा की गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago