Categories: FaridabadPublic Issue

सीमेंटेड सड़क पर स्विमिंग पूल का वह नजारा देख आप भी महसूस करेंगे खुद को बेचारा

आपके सामने प्रस्तुत यह तस्वीर किसी स्विमिंग पूल या तालाब की नहीं है, बल्कि स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल कर चुके ओल्ड फरीदाबाद के अंतर्गत वाले सेक्टर 19 वर्धमान मॉल के सामने की है।

जहांं आप देख सकते हैं किस तरह पानी सड़कों पर लबालब भरा हुआ है, स्थानीय आगंतुक नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। मगर आलम यह है कि ना तो इन तस्वीरों से किसी को फर्क पड़ता है और ना ही इससे गंदे पानी में पनपने वाली बीमारियों से।

सीमेंटेड सड़क पर स्विमिंग पूल का वह नजारा देख आप भी महसूस करेंगे खुद को बेचारा

वैसे तो इन तस्वीरों सीमेंटड सड़कें जलभराव के चलते विकास को तरह कहीं विलुप्त हो गई हैं, और यहां से आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक भी यहां से गुजरने पर असहज महसूस करते हैं क्योंकि कहीं ना कहीं उनकी गाड़ी की उड़ने वाली छीटें आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी मैला कर देती है।

अगर स्थानीय पार्षद की बात करें तो यह क्षेत्र पार्षद सुभाष आहूजा के अधीन आता है। मगर बड़े खेद की बात है कि कई बार आमजन द्वारा पार्षद के द्वार पर अपनी परेशानी को लेकर दस्तक दी गई है, मगर कोई भी हल नहीं निकल सका है।

वहीं स्थानीय निवासी गौरव चौहान बताते हैं कि यह तो आए दिन का हाल रहता है, लेकिन बारिश में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। कई बार प्रशासन को उक्त मामले बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ मीठी गोली दी जाती हैं। उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता। आलम यह है कि प्रशासन की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ती दिखाई देती है।

वही लोगों का कहना है कि यहां हल्की सी बारिश होते ही यह तालाब का नजारा देखने को मिलता है। मगर यहां पानी निकासी की कोई भी सुविधा मुहैया नहीं करवाई जाती है। आलम यह है कि बारिश होने के 10 दिन तक पानी इस तरह ही खड़ा रहता है,

और इससे पानी से पनपने वाली बीमारियां भी उत्पन्न होने लगती है जिससे आमजन को ही परेशान होना पड़ता है। मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है और ऐसे में अब यह समस्या लोगों ने राम भरोसे छोड़ दी हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago