भाजपा सेवा रसोई के तहत महिला मोर्चा पहुँचा रहा है मरीज़ों व वालंटियर्स को निःशुल्क भोजन

सेवा ही संगठन के तहत भाजपा सेवा रसोई के तहत महिला मोर्चा फ़रीदाबाद के द्वारा फरीदाबाद के गाँव छायंसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कालेज में भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के सहयोग से चलाए जा रहे हॉस्पिटल में कविड के मरीज़ों, उनके तिमारदारों और प्रबंधन में लगे वालेंटियर्स को मेडिकल स्टाफ़ के माध्यम से भोजन पहुँचाया गया।

भाजपा सेवा रसोई के तहत महिला मोर्चा पहुँचा रहा है मरीज़ों व वालंटियर्स को निःशुल्क भोजन

इस मौक़े पर भाजपा प्रदेश सचिव रेणु भाटिया जी, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और सेवा रसोई की प्रदेश संयोजिका परवीन जोशी जी,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम महाजन जी,महिला मोर्चा की भाजपा की ज़िला सचिव सुनीता बघेल जी, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना,महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री प्रतिभा तिवारी जी ,सराय मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना रावत जी व भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं।

भारतीय सेना वेस्टर्न कमांड की मेडिकल टीमें 100 बेड के अस्पताल को अपनी पूरी क्षमता और कौशलता के साथ दिन रात मरीज़ों को कोविड चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाकर लोगों की जान बचा रहे हैं। प्रदेश सचिव रेणु भाटिया ने कहा कि भारतीय सेना चाहे दुश्मन से लोहा लेना हो या महामारी, हर समय अपने पूरे बल के साथ देश के लोगों को सुरक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

भारतीय देना के जवानों के प्रति हम नतमस्तक हैं भारतीय सेना के जवानों को का हार्दिक अभिनंदन करते हैं ।भाजपा रसोई की प्रदेश संयोजिका परवीन जोशी ने कहा कि भाजपा रसोई के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मरीज़ों और उनके तिमारदारों के लिए भाजपा रसोई के माध्यम से जगह जगह कोविड हॉस्पिटल क कोविड सेंटर में भोजन, फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर रही है ताकि मरीज़ों और उनके तिमारदारों की मदद की जा सके।

महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने कहा कि आपदा के इस दौर में लोगों को खाना बनाने और पहुँचाने का कार्य महिला मोर्चा के ज़िला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

5 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago