Categories: FaridabadHealth

यह महिला अपनी सोसाइटी में मरीजों को उपलब्ध करवा रही है oxygen सिलेंडर

अगर आप भी जिले के इस सोसाइटी में रहते हैं और आप महामारी से ग्रस्त हो चुके हैं। उस दौरान आपका ऑक्सीजन लेवल कम है और आपको ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है तो आप इस महिला से संपर्क करके ऑक्सीजन कैलेंडर ले सकते हैं।

वह भी फ्री में। क्योंकि इस महिला ने सोसायटी में रहने वाले हर व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलेंडर देने के लिए जिम्मेवारी उठाई है। अगर किसी व्यक्ति के पास सिलेंडर है और वह रिफिल करवाना है तो वह सिलेंडर भी रिफिल करवाती है।

यह महिला अपनी सोसाइटी में मरीजों को उपलब्ध करवा रही है oxygen सिलेंडर

उसके लिए वह घंटों ऑक्सीजन कंपनी के बाहर खड़े होकर सिलेंडर भरवाती है। ओजोन पार्क अपार्टमेंट की रहने वाली नेहा ने बताया कि उनकी महिला मंडल की टीम जहां एक ओर होम आइसोलेशन पर आने वाले मरीजों को फ्री में खाना उपलब्ध करवा रही है।

वहीं उन्होंने सोचा कि ऑक्सीजन की इतनी मारा मारी हो रही है। तो उनकी सोसाइटी में महामारी से ग्रस्त ऐसे मरीज होंगे जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। लेकिन उनके पास सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

इसीलिए उन्होंने यह जिम्मेवारी अपने ऊपर ली और उन्होंने अब सोसाइटी में बने इस सेंटर में भी तीन सिलेंडर रिफिल करवा कर दिए हैं। जिसमें से दो सिलेंडर हमेशा रिफिल रहते हैं और एक सिलेंडर मरीज को दिया जाता है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर आसपास के एरिया में किसी व्यक्ति के पास सिलेंडर है और वह रिफिल करवाने में असमर्थ है। तो वह उसकी भी मदद करती है। उन्होंने बताया कि सेवा किसी न किसी रूप में करनी चाहिए तो उन्होंने यह जरिया चुना।

क्योंकि महामारी के दौरान उन्होंने देखा कि लोगों को या फिर यूं कहें मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी। इसीलिए उन्होंने सोचा कि कम से कम सोसाइटी में रहने वाले मरीजों के लिए तो ऑक्सीजन उपलब्ध करवा सके। इसीलिए वह घंटों ऑक्सीजन कंपनी के बाहर खड़े होकर सिलेंडर रिफिल करवाती है और फिर वरीज तक पहुंचाती भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago