Categories: FaridabadHealth

भ्रूण लिंग जाँच गिरोह को पकड़ने में अपने जिले का है कौनसा स्थान, जानिए यहाँ

जब भी घर में कोई छोटा मेहमान आता है,तो लोग उसके स्वागत में जुड़ जाते हैं हर तरफ खुशी ही खुशी होती है। लोग यही सोचते हैं कि कब वह नन्हा मेहमान घर आए सबके साथ खेले ,खुश रहे। सब लोग यही कोशिश करते हैं कि लड़का हो लड़की ना हो उन्हें ऐसा बेहतर लगता है।

इसलिए कुछ ऐसे परिवार अब भी हैं कि वह उस महिला का भ्रूण लिंग जांच करा देते हैं। जो कराना सख्त गैरकानूनी है। जो करना बहुत ज्यादा शर्मनाक बात है। इस समय सबसे ज्यादा भ्रूण लिंग जांच हरियाणा प्रदेश के जिला झज्जर में आए हैं।

भ्रूण लिंग जाँच गिरोह को पकड़ने में अपने जिले का है कौनसा स्थान, जानिए यहाँ

जिसमें पीएनडीसी के कुल मामले 93 स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा पकड़े गए हैं। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 से कुल 93 मामलों का आंकड़ा सामने आया। इस समय झज्जर सबसे ज्यादा भ्रूण लिंग जांच में पकड़ा गया है। साथ ही साथ देखा गया है कि फरीदाबाद में कुल 8 पीएनटीसी और 10 एमटीआर जिसका पूरा आंकड़ा 18 होता है।

फरीदाबाद का तीसरा स्थान रहा। सबसे अच्छी बात यह है कि दादरी से केवल 1 ही जांच कराई गई है। स्वास्थ विभाग द्वारा भ्रूण लिंग जांच करवाने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार यही प्रयास करा जा रहा है कि जो भी लिंग जांच करते हैं। उनके जगहों पर जाकर छापेमारी करें और सख्त से सख्त कार्यवाही उन पर हो।

जिससे गर्भपात और भ्रूण लिंग जांच करवाने वालों पर रोक लगा दी जाए और जैसे-जैसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पीएनडीसी की पूरी टीम को सफलता भी हासिल हुई है। लेकिन फिर भी अभी भी कुछ परिवार है जो इस चीज की जांच करा देते हैं इसे हमें पूरा रोकना है। पीएनडीसी यह कोशिश कर रहा है कि और मामले सामने ना आए

जिला               पीएनडीटी एफआइआर

झज्जर                  13

गुरुग्राम                   9

फरीदाबाद               8

हिसार                    7

अंबाला                   7

फतेहाबाद               5

सोनीपत                 5

पलवल                   5

पानीपत                  4

करनाल                  4

भिवानी                  3

रोहतक                  3

महेंद्रगढ़                3

कुरुक्षेत्र                 3

सिरसा                  3

जींद                     2

रेवाड़ी                   2

कैथल                   2

मेवात                   2

यमुनानगर            1

पंचकूला                1

चरखी दादरी          1

कुल                    93

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago