पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा अपराधियों की धरपकड़ करके अपराध पर लगाम कसने के दिशा निर्देशों के तहत कर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच ने 3 दिन पहले 2000 रुपए के लिए की गई ऑटो मैकेनिक की हत्या के आरोपी नवीस को गिरफ्तार किया है।
घटना 22 मई की शाम की है जब आरोपी ने टीकाराम कॉलोनी के रहने वाले संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक संजय की बल्लभगढ़ में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है जहां पर वह मकैनिक का काम करता था। शाम के समय आरोपी अपनी बुलेट पर सवार होकर संजय की दुकान पर आया और उससे ₹2000 की मांग की परंतु जब संजय ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर मृतक संजय के साथ मारपीट की। इसके पश्चात आरोपी ने अवैध पिस्तौल से संजय को गोली मार दी।
संजय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक संजय के पुत्र की शिकायत पर थाना तिगांव में आरोपी नवीस के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए गुप्त सूत्रों की सहायता से आज आरोपी को केएमपी से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी नवीस तिगांव का रहने वाला है जिसके खिलाफ इससे पहले भी लूटपाट के कई मुकदमे दर्ज है।
आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उससे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…