फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 18 वर्षीय युवती का बलात्कार करने वालो को किया मात्र 24 घंटो में गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के दिशा-निर्देश पर कार्य करते हुए महिला थाना एनआईटी की टीम ने 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने वाले तीनों आरोपियों को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राधेमोहन, मनोज और नरेंद्र का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 18 वर्षीय युवती का बलात्कार करने वालो को किया मात्र 24 घंटो में गिरफ्तार

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 8 वर्ष पहले उसके पिता का देहांत हो गया था इसलिए घर की जिम्मेवारी उसके मां के कंधों पर आ गई थी। लड़की के तीन भाई बहन हैं और उनकी परवरिश के लिए उसकी मा झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती है।

आजीविका चलाने के लिए युवती भी अपनी मां की तरह आरोपी राधे मोहन के ऑफिस में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती थी।

दिनांक 23 मई की शाम जब वह आरोपी राधे मोहन के ऑफिस झाड़ू पोछा लगाने गई तो वहां पर आरोपी राधेश्याम के साथ दूसरा आरोपी मनोज भी वहां पर मौजूद था।

आरोपी राधे मोहन युवती को बहला-फुसलाकर जमीन दिखाने के बहाने से जीवन नगर अपने साथ ले गया जहां पर इनका तीसरा साथी आरोपी नरेंद्र भी मौजूद था।

तीनों आरोपियों में से आरोपी मनोज और आरोपी नरेंद्र ने युवती के साथ बलात्कार किया और आरोपी राधे मोहन व आरोपी मनोज ने उसके साथ मारपीट की तथा किसी को भी इस बारे में न बताने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।

युवती ने आरोपियों से डरे बिना साहस का परिचय देते हुए घटना के बारे में अपनी मां को बताया जिसके पश्चात युवती ने अपनी मां के संग आकर तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में इसकी शिकायत दी।

युवती की शिकायत पर आरोपी मनोज और नरेंद्र के खिलाफ बलात्कार व आरोपी राधे मोहन के खिलाफ षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत महिला थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए जिस पर कार्य करते हुए महिला थाना एनआईटी की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपियों को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को गिरफ्तार करके सरकारी अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया और इसके पश्चात अदालत में पेश करके तीनों आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago