राजेश नगर ने लिया टीकाकरण केंद्रों का जायज़ा, लोगो से की टीका लगवाने की अपील

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव और कौराली सीएचसी में वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनको दूर किया। आज राजेश नागर अचानक यहां पहुंच गए और लोगों से उनकी राय जानी। लोगों ने उन्हें स्टाफ की कमी व जलभराव की समस्या के बारे में बताया जिस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक श्री नागर ने चिकित्सकों से भी कहा कि वह अपने स्टाफ के सहयोग से लोगों को अच्छी सुविधा देने का प्रयास करें। वहीं लोगों से भी व्यवस्था में सहयोग देने के लिए कहा। श्री नागर ने बताया कि यहां वैक्सीनेशन का काम सुचारू गति से चल रहा है और धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए निकल कर आने लगे हैं। विधायक राजेश नागर ने बताया कि शासन प्रशासन की सतर्कता के कारण गांवों में भी महामारी के संक्रमण को रोक लिया गया है।

राजेश नगर ने लिया टीकाकरण केंद्रों का जायज़ा, लोगो से की टीका लगवाने की अपील

जल्द से जल्द लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने, सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन के काम में तेजी दी गई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस महामारी के कारण दुनिया की बड़ी शक्तियां कही जाने वाले देश भी हिल गए हैं वहीं भारत ने न केवल महामारी पर बखूबी नियंत्रण किया बल्कि रिकॉर्ड समय पर स्वदेशी वैक्सीन बनाकर लोगों के लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।

जिसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। लेकिन विपक्ष अभी भी लोगों तक गलत और भ्रामक जानकारी देकर भडक़ाने का प्रयास कर रहा है। जिसके लिए समय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।


इस अवसर पर भाजपा नेता दयानंद नागर, डॉ. अजय गोयल, डॉ श्वेता भड़ाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago