राहत भरी खबर: दिन प्रतिदिन कम हो रहा है संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, बेड भी हो रहे हैं खाली

जिले भर में महामारी के मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है वही अब जिले के अस्पतालों में भी 70 फ़ीसदी तक बेड खाली हो गए हैं। इसमें ऑक्सीजन से लेकर आईसीयू और वेंटिलेटर के सभी बेड शामिल है।

दरअसल, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी वेबसाइट में प्रतिदिन बेड से संबंधित जानकारियां मिलती हैं वही अब इस वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों से खबर आई है कि शहर भर के 70 फ़ीसदी बेड खाली है। अब महामारी से ग्रसित मरीजों का उपचार कराने के लिए तीमारदारों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

राहत भरी खबर: दिन प्रतिदिन कम हो रहा है संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, बेड भी हो रहे हैं खाली

राहत की बात यह है कि पिछले 18 दिन से लगातार कोरोना के नए मरीज कम मिल रहे है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। ठीक होने वालों में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या 80 फीसदी से ज्यादा है तो अस्पताल में भर्ती मरीजों के ठीक होने की रफ्तार 40 फीसदी है। बहरहाल, पिछले 18 दिनों में रिकवरी रेट 96.9 फीसदी तक पहुंच गया है और एक्टिव केस 2.3 फीसदी रह गए हैं। बहरहाल, कोरोना के तेजी से कम हो रहे इस संक्रमण के बाद अब अस्पतालों में भी मरीजों का दबाव कम हो रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर रात आठ बजे के अपडेट आंकडों के मुताबिक विभिन्न श्रेणी में 70 फीसदी से ज्यादा बेड खाली हो चुके हैं।

3175 कुल बेड

2271 खाली बेड

1323 आक्सीजन के बेड खाली

660 नान आक्सीजन के बेड खाली

288 आईसीयू के बेड खाली

67 वेंटिलेटर खाली

गौरतलब है कि मई की शुरुआत में बेड के लिए पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ था। ‌ मरीज के तीमारदार एक अदद बेड के लिए इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। उस समय मरीज सहित तीमारदार को काफी दिक्कतों का सामना करना वहीं अब जिले में हालात सामान्य होने लगे हैं। ‌ महामारी के आंकड़ों में भी दिन प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं प्रशासन की ओर से भी अब लोगों की मदद के लिए कई इंतजाम किए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago