लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिक लड़के को पुलिस ने सही सलामत किये परिजनों के हवाले

फरीदाबाद पुलिस ने लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिक लड़के को ढूंढकर उसके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

लड़के के मामा ने थाना मुजेसर में आकर शिकायत दी कि उसका 13 वर्षीय भांजा बाजार में मछली खरीदने के लिए गया था परंतु अभी तक वापस नहीं लौटा है।

लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिक लड़के को पुलिस ने सही सलामत किये परिजनों के हवाले

उसने बताया कि उसने आसपास के क्षेत्र व दोस्त रिश्तेदारों में अपने भांजे के बारे में पूछताछ की परंतु उसे उसकी कोई खबर नहीं लगी।

लड़के के मामा की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज करके लड़के की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने लड़के की तलाश के लिए टीम का गठन किया और आसपास के क्षेत्र में लड़के के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

5 घंटे की कड़ी मशक्कत करने के पश्चात पुलिस को लड़के के बारे में जानकारी मिली कि वह अपने दोस्त के घर पर है जिसे वहां से सकुशल बरामद किया गया।

लड़के ने बताया कि वह मछली खाने का शौकीन है इसलिए वह अपने दोस्त के घर मछली खाने के लिए गया था और वही खेलने लग गया परंतु उसने इसकी सूचना अपने मामा को नहीं दी थी।

इसके पश्चात लड़के को समझाकर उसके मामा के हवाले किया गया और उसे भविष्य में बिना बताए घर से कहीं ना जाने की हिदायत दी।

लड़के के मामा ने पुलिस टीम द्वारा की गई कड़ी मशक्कत और उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उन का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago