अवैध शराब तस्करी के अपराध में आरोपी गिरफ्तार, 14 पेटी शराब हुई बरामत

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा जिले में अवैध नशा तस्करी पर लगाम कसने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अवैध शराब तस्करी के अपराध में आरोपी गिरफ्तार, 14 पेटी शराब हुई बरामत

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रियाजुद्दीन उर्फ राजू है जो फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है।

पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी शराब बेचने का काम करता है जिसने इंदिरा कॉलोनी में अपने घर में तिरपाल के नीचे शराब रखी हुई है जिसे वह अवैध रूप से भेजता है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर जाकर चेक किया तो आरोपी के घर से 14 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई।

आरोपी से जब शराब बेचने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट, लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत थाना सेक्टर 7 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसों के लालच में आकर उसने शराब बेचने का धंधा शुरू कर दिया वह ठेकों से शराब लेकर आता था और इसे अपने घर पर ही लाकर बेचता था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago