महामारी काल में पुलिस ने रॉटरी क्लब के साथ मिलकर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

महामारी के इस भयावह समय में जब आमजन रक्तदान करने से घबरा रहे हैं, फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारी ऐसे समय में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान करने की साहसिक पहल की है।

महामारी काल में पुलिस ने रॉटरी क्लब के साथ मिलकर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

इस रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन की पहल पर ब्लड बैंक रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सिटी की मदद से किया गया

रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सिटी के प्रधान डॉ हेमंत अत्री ने पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन का धन्यवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद पुलिस रक्तदान करने में हमेशा आगे रहती है।

कठिन ड्यूटी करने के पश्चात भी पुलिसकर्मी रक्तदान करने से पीछे नहीं हटते और अपने कर्तव्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग देते हैं जिसके लिए वह फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत करते हैं इसलिए रक्तदान करने से उनके अंदर रक्त का पुनर्निर्माण होगा जिससे उनकी फिटनेस भी बनी रहेगी।

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि इस कोरोना महामारी के समय ब्लड बैंक में खून की कमी चल रही है इसलिए उन्हें रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उनकी जान बचाई जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago