Categories: Faridabad

औद्योगिक नगरी की आबोहवा हो रही है खराब, 5 दिनों में इतना बढ़ गया है एक्यूआई

जिले में तूफान के बाद जहां प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखने को मिली थी वही अब एक बार फिर से फरीदाबाद की आबोहवा खराब होने लगी है। फरीदाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर चार गुणा तक बढ़ गया। पांच दिन पहले शहर में एक्यूआई 74 रहा जो बढ़कर 271 तक के स्तर पर पहुंच गया।

बीते तीन दिन से शहर में लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते शहर में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ा हुआ दिख रहा है।

औद्योगिक नगरी की आबोहवा हो रही है खराब, 5 दिनों में इतना बढ़ गया है एक्यूआई

हालांकि बीते सप्ताह बारिश ने प्रदूषण का स्तर कम कर दिया था और एक्यूआई में सुधार हुआ जो सामान्य स्थिति में बना रहा। लेकिन तीन दिन से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को एक्यूआई का स्तर 268 दर्ज किया गया। जोकि खराब श्रेणी में आता है।


जिले में प्रदूषण की बात करें तो मंगलवार को ये बढ़े हुए स्तर के साथ सामान्य से करीब पांच गुना अधिक रहा है। वहीं शाम छह बजे तक अलग- अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 268 दर्ज किया गया।

सेक्टर 30 क्षेत्र का एक्यूआई 140 और एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 170 दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों की तुलना में बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा कुछ साफ रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 107 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि बल्लभगढ़ में एक्यूआई का स्तर पहले सामान्य स्तर तक पहुंच चुका था।


जिले में गर्मी बढ़ रही है, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले सप्ताह बारिश के कारण तापमान में कमी आई थी, जो अब लगातार बढ़ रहा है। मौसम में हवा मात्र 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago