Categories: Faridabad

भाजपा की मनोहर सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, इन 2 जगहों पर होगा आयोजन

प्रदेश में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 29 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन फरीदाबाद विधानसभा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, जिला अध्यक्ष मनीष बत्रा तथा एनआईटी विधानसभा के जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, नंगला के मंडल अध्यक्ष आदेश यादव की देखरेख में होगा।

शिविर का आयोजन 29 मई को ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला तथा नंगला एंक्लेव पार्ट 2 स्थित केडी कान्वेंट स्कूल में होगा।

भाजपा की मनोहर सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, इन 2 जगहों पर होगा आयोजन

प्रदेश में भाजपा की मनोहर सरकार ने अपने कार्यकाल के 7 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन 7 वर्षों में प्रदेश सरकार ने प्रदेश हित के लिए बड़े कदम उठाए हैं वहीं अब कार्यकाल के 7 वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


गौरतलब है कि इन दिनों महामारी के चलते थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए रक्त की कमी देखने को मिल रही थी वही स्वास्थ्य विभाग की ओर से खून की कमी को पूरा करने के लिए पिछले दिनों छोटे-छोटे रक्तदान शिविर का आयोजन करने के आदेश दिए गए थे।

आदेशों के बाद तमाम समाजसेवी संस्थाएं लगातार शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है तथा लोगों की मदद कर रही है वही अब भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।



फरीदाबाद विधानसभा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने बताया कि लोगों की मदद के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में कई अहम निर्णय लिए गए हैं वही फरीदाबाद का भी उच्चतम विकास हुआ है ऐसे में कार्यकाल के 7 वर्ष पूरा होने के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago