रात को युवक से मोबाइल और पर्स लूटकर भाग गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा अपराधियों को पकड़कर जिले में लूटपाट की घटनाओं पर लगाम कसने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने रात्रि के समय युवक से लूटपाट करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने 25 मई की रात को प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले युवक के साथ मारपीट करके उससे उसका मोबाइल और ₹2200 लूट लिए थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन, रवि गोला और गौरव का नाम शामिल है। इनका एक अन्य साथी वारदात का मुख्य आरोपी मोहित बैसला अभी फरार चल रहा है जिसकी जल्दी पुलिस द्वारा तलाश करके गिरफ्तार किया जाएगा।

रात को युवक से मोबाइल और पर्स लूटकर भाग गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी उसे यह धमकी देकर भाग गए कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

युवक ने उनकी धमकी को दरकिनार करते हुए थाना सारण में इसकी शिकायत दी जिस पर आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रफीक की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से तीन आरोपियों को फरीदाबाद के चाचा चौक से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि इन तीनों आरोपियों ने अपने चौथे साथी मुख्य आरोपी मोहित बैसला के साथ मिलकर युवक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

मोहित बैसला एक शातिर किस्म का अपराधी है और चोरी और लूटपाट की वारदातों में शामिल रहता है।

पूछताछ पूरी होने के पश्चात पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया और इस वारदात के मुख्य आरोपी मोहित बैसला की पुलिस तलाश कर रही है जिसको जल्दी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago