सेक्टर 16 गुरुद्वारे के सेवादारों ने किया सैनिटाईज़ेशन का कार्य, संक्रमण को रोकने में होगा प्रभावी

कोविड-19 उन्मूलन के तहत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद के सेवादारों ने आज सेक्टर 16 में सेनिटाइज के कार्य को बखूबी अंजाम दिया। इसके तहत सेक्टर में डोर टू डोर जाकर सेवादारों द्वारा सभी घरों को सोडियम हाईपोक्लोराइड के घोल से सेनिटाइज करने का कार्य किया गया, जिससे वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।


इस कार्य को अंजाम देने वालों में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर 16 के सेवादार कुलदीप सिंह साहनी, टोनी पहलवान, सुरेंद्र सांगा, कुमारी जगजीत कौर, गुरमीत सिंह, नवीन पसरिचा, तेजिंदर सिंह चड्ढा, सर्वजीत सिंह चौहान, अनिल अरोड़ा, कुलदीप सिंह वेद, गौरव खन्ना, गौरव भाटिया, नरेंद्र बंसल, प्रमोद शर्मा, तरुण वालिया, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह एवं अन्य सेवादार शामिल रहे।

सेक्टर 16 गुरुद्वारे के सेवादारों ने किया सैनिटाईज़ेशन का कार्य, संक्रमण को रोकने में होगा प्रभावी

समाजसेवा के इस नेक कार्य को करने पर डॉ अरविंद सूद एवं श्रीमती मिश्र देवी ने सभी सेवादारों को आशीर्वाद दिया तथा आरडब्ल्यूए सेक्टर-16 प्रधान रविंद्र मंगला व अरुण वालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर सेवादारों सेवादार कुलदीप सिंह साहनी, टोनी पहलवान, सुरेंद्र सांगा व अनिल अरोड़ा ने लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें ताकि महामारीको और फैलने से रोकने में मदद मिल सके और हम सब पहले की तरह स्वछंद जीवन व्यतीत कर सकें। वहीं सेवादारों ने बताया कि उन्होंने यह ठाना है कि जल्द ही पूरे ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र को भी सैनिटाइज किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago