Categories: India

हिंदू- मुस्लिम एकता की नई नजीर पेश की, पहले किया निकाह फिर की शादी

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से किसी भी व्यक्ति से विवाह कर सकता है परंतु आज भी भारत में अन्य जातियों में विवाह आलोचना भरी दृष्टि से देखा जाता है वही बागपत से एक ऐसी खबर आई जिसने सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। बागपत में दो अलग-अलग सम्प्रदाय से जुड़े प्रेमी युगल की शादी अनोखे अंदाज में हुई। पहले उन्होंने निकाह किया।

इसके बाद एक दूसरे को माला पहनाकर सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया गया कि शामली जनपद निवासी 22 वर्षीय अमित और मुस्लिम समुदाय की 19 वर्षीय सानिया अपने-अपने परिवारों के साथ बागपत कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव के पास ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

हिंदू- मुस्लिम एकता की नई नजीर पेश की, पहले किया निकाह फिर की शादी

शामली जिले में दोनों के अलग-अलग गांव हैं। करीब दो माह पूर्व दोनों के बीच प्रेम हुआ तो उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।


इसकी जानकारी परिवार वालों को दी तो वे भी रिश्ते को लेकर रजामंद हो गए। बुधवार को भट्ठे पर ही उनका विवाह संपन्न हुआ। धर्मगुरु और दोनों के परिवार वाले मौजूद रहे।

भट्ठा स्वामी उपेंद्र चौहान ने बताया कि उनके भट्ठे पर ही अमित ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आमिर कर लिया। इसके बाद सानिया से निकाह किया। बाद में सानिया ने भी धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सोनिया रख लिया।

शादी के बाद आमिर ने भी दोबारा धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अमित कर लिया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अमित और सोनिया ने एक- दूसरे के गले में जयमाला डालकर सात फेरे लिये। उपेंद्र चौहान ने दावा किया कि युवक-युवती के परिवार वाले शादी से खुश हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago