Categories: Faridabad

फरीदाबाद में सफाई के लिए लाई गई नई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन, अब ऐसे होगी शहर की सफाई

फरीदाबाद नगर निगम द्वारा शहर में बढ़ रही गंदगी को कम करने के लिए और शहर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए लगातार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन फरीदाबाद मंगाई जा रही है। इसी के चलते 4 जून को 2 नई स्वीपिंग मशीनें फरीदाबाद लाई गई। जिसका उद्घाटन बढ़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा द्वारा एनआईटी नंबर 2 के मेट्रो चौक पर किया गया।

शहर की साफ सफाई के लिए इस प्रकार की 4 मशीन पहले ही फरीदाबाद शहर में लाई जा चुकी हैं और आज 2 नई मशीनों के आ जाने से अब शहर में 6 मशीन हो चुकी है जो निरंतर शहर की साफ सफाई के लिए कार्य करेगी।

फरीदाबाद में सफाई के लिए लाई गई नई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन, अब ऐसे होगी शहर की सफाई

शहर की सफाई के लिए प्रयोग की जा रही यह मशीन 2 हजार लीटर पानी का छिड़काव करती है। मशीन द्वारा पहले झाड़ू लगाई जाती है उसके बाद पानी का छिड़काव कर रोड की सफाई मशीन द्वारा की जाती है।

बता दे कि यह मशीन 1 घंटे के समय अंतराल के दौरान 1 किलो मीटर तक की साफ सफाई करेगी इसके अतिरिक्त मशीन की खासियत है कि ये 4 से 5 लोगों के बराबर काम करेगी जिस से शहर की साफ सफाई के काम में तेजी आएगी।

उद्धघाटन के मौके पर विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि जिन कार्यों के लिए मुझे चुना गया है मैं उन कार्यों के लिए वचनबद्ध हूं और अपने क्षेत्र कि जनता की सेवा कर सदैव आपकी आशाओं पर खरी उतर कर तन मन से आपकी सेवा में तत्पर रहूंगी।

इन मशीनों के द्वारा शहर के मुख्य बाजार, चौक चौराहे, मुख्य सड़के एवं हाईवे के किनारे जमी धूल मिट्टी को साफ किया जाएगा ताकि शहर को साफ सुथरा रखने के साथ साथ तेजी से बढ़ रहे शहर के प्रदूषण स्तर को भी कम किया जा सके। उद्धघाटन के मौके पर विधायिका सीमा त्रिखा, फरीदाबाद मेयर सुमन बला एवं कई गणमान्य गण मौके पर मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago