राह चलते लोगो का मोबाइल छीनने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज किया मुकदमा

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा अपराधियों पर नकेल कसकर जिले में लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए पुलिस थाना मुजेसर ने झपटमारी के आरोप में आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने कल मुजेसर थाना क्षेत्र के अंदर राह चलते एक व्यक्ति से उसका मोबाइल छीन लिया जिसके चलते उसके खिलाफ थाना मुजेसर में झपट्टमारी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

राह चलते लोगो का मोबाइल छीनने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज किया मुकदमा

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है जो अपनी साइकिल पर सवार होकर ईएसआई अस्पताल से दवाई लेकर अपने घर मुजेसर की तरफ जा रहा था।

जब वह सेक्टर 24 में स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा तो उसके पास एक फोन आया और वह चलते-चलते फोन पर बात करने लगा, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पीछे की तरफ से आया और उसका फोन झपट कर ले गया।

मुकदमा दर्ज होने के पश्चात थाना मुजेसर की पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों के सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देता है।

पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago