Categories: CrimeFaridabad

बेलगाम गाड़ी ने दो व्यक्ति को मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल

शहर में जगह-जगह लगे होते हैं कि तेज रफ्तार से गाड़ी को ना चलाएं। क्योंकि घटना किसी के साथ भी हो सकती है। लेकिन उसके बावजूद भी लोगों के द्वारा वाहन चलाते वक्त स्पीड पर ध्यान नहीं होता है और कई बार वह ओवर स्पीड होकर वाहनों को चलाते हैं।

जिसकी वजह से उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद स्थित एसजीएम नगर के पेट्रोल पंप की है। सोमवार 6:30 बजे एसजीएम नगर में स्थित पेट्रोल पंप के पास बनी ग्रीन बेल्ट पर तीन व्यक्ति खड़े हुए थे।

बेलगाम गाड़ी ने दो व्यक्ति को मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल

वह आपस में किसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे। वही एक व्यक्ति ग्रीन बेल्ट पर बैठा हुआ था। जिसमें से दो पेट्रोल पंप के कर्मचारी थे। एक व्यक्ति अक्सर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आया करता था। जो कि काफी बुजुर्ग था।

तभी बेलगाम ब्लैक रंग की स्कार्पियो तेज रफ्तार से आई और दो व्यक्ति जो खड़े हुए थे उनको टक्कर मार दी। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा पेट्रोल पंप कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती किया हुआ है। अभी घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

थाना एसजीएम नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एस जी एम नगर निवासी सूबे सिंह के रूप में हुई है। वहां मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि वह ग्रीन बेल्ट पर अपने दो साथियों के साथ खड़े हुए थे।

तभी अचानक से एक ब्लैक रंग की स्कार्पियो आई और दोनों शख्स को टक्कर मार दी। जिससे सूबे सिंह की मौके पर ही मौत होगी व कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है।

अभी कर्मचारी का उपचार बीके अस्पताल में चल रहा है। थाना एसजीएम नगर एस एच ओ संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए ब्लैक स्कॉर्पियो का नंबर निकाल लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago