Categories: Featured

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी अभिनेता सिद्धार्थ पिठानी हुए गिरफ्तार, आखिर हो ही गया ये बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक साल होने वाले हैं। उनकी असमय मौत ने बहुत से लोगों के दिल तोड़े थे। अब सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया है। पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था। 

सिद्धार्थ पिठानी वही शख्स है जिसने आत्महत्या के बाद सुशांत को पहली बार देखा था। ड्रग मामले में पिठानी की कथित भूमिका अभिनेता की मौत के बाद उभरी थी जो एनसीबी की जांच के दौरान सामने आई और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी अभिनेता सिद्धार्थ पिठानी हुए गिरफ्तार, आखिर हो ही गया ये बड़ा खुलासा

सुशांत की आत्महत्या के बाद सिद्धार्थ ने ही पुलिस को फोन किया था और एंबुलेंस भी मंगाई थी। एनसीबी की एक टीम ने पिठानी की तलाश शुरू की थी और उसके हैदराबाद में होने की जानकारी मिली थी। सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के बहुत करीबी दोस्तों में रहा। सुशांत के घर में वह उनके साथ ही रहता था। सुशांत के अंतिम दिनों में सिद्धार्थ उनका करीबी था तो पुलिस और सीबीआई ने भी सिद्धार्थ से खूब पूछताछ की।

सिद्धार्थ इस कार्यवाही में लगातार बयान बदलता रहा। उसको लेकर भी सवाल यह रहा कि आखिर अंत समय में उसने पाला क्यों बदला? सिद्धार्थ ने सीबीआई को दिए बयान में बताया था कि पिछले साल जनवरी से वो सुशांत सिंह के साथ ही रह रहे थे। सीबीआई को दिए बयान में पिठानी ने ये भी कहा था कि उन्होंने ने ही चाकू से सुशांत के गले पर लगा कपड़ा काटा, फिर वहां मौजूद एक शख्स के साथ बेड पर चढ़कर सुशांत की बॉडी को नीचे उतारा था।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। सुशांत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अचानक मौत के बाद पूरा देश स्तब्ध रह गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago