महामारी में डटे हुए पुलिसकर्मियों की सेहत का खयाल रखते हुए पुलिस लाइन में किया गया फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन

शहरवासियों की सुरक्षा में जुटी फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद पुलिस लाइन फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन के प्रयास से मेट्रो हर्ट इंस्टीट्यूट द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

महामारी में डटे हुए पुलिसकर्मियों की सेहत का खयाल रखते हुए पुलिस लाइन में किया गया फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन

इस कैंप में 70 पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन चेक किया गया।

मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट के तरफ से डॉक्टर अमित हेल्थ चेकअप के लिए मौके पर मौजूद रहे जिन्होंने बीपी और शुगर से ग्रसित पुलिस कर्मियों को इलाज से संबंधित आवश्यक जानकारी दें निशुल्क उपलब्ध करवाई।

पुलिस उपायुक्त एक पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हैं इसलिए उन्हें पुलिसकर्मियों को होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का पता रहता है।

डॉ अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस विभाग कड़ी मशक्कत और इमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है और पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में हर समय मौजूद रहते हैं।

महामारी के इस विपरीत समय में पुलिस कर्मियों की सेहत का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेवारी है और इसके लिए वह मेट्रो हर्ट इंस्टिट्यूट का भी धन्यवाद करते हैं क्योंकि उन्होंने इस विपरीत समय में भी पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप का आयोजन करवाया है।

उन्होंने कहा कि दिन रात की ड्यूटी करते करते पुलिस कर्मियों को बीपी और शुगर जैसी बीमारियां बहुत जल्दी हो जाती हैं इसलिए उन्हें समय-समय पर अपना बीपी और शुगर चेक करवाते रहना चाहिए ताकि समय रहते हो उसका इलाज किया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago