Categories: CrimeFaridabad

रिश्ते हुए तार-तार:- पति पत्नी के झगड़े में ससुर की गई जान, पति घायल

घर घर में पति-पत्नी का झगड़ा होना आम बात है। लेकिन उस पति पत्नी के झगड़े की वजह से किसी परिजन की जान चली जाए। तो उस परिवार पर कहर से टूट जाता है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 62 में देखने को मिला।

जहां पर सुबह करीब 10:30 बजे पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और पत्नी ने इसी बात को दबाने की बजाय बढ़ाते हुए अपने मायके वालों को फोन कर दिया। जिसके बाद पत्नी के भैया और भाभी ससुराल में आकर लड़ाई झगड़ा करने लगे और इसी लड़ाई झगड़े को बीच-बचाव करते हुए पिता की जान चली गई।

रिश्ते हुए तार-तार:- पति पत्नी के झगड़े में ससुर की गई जान, पति घायल

थाना आदर्श नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल राठी के पिता अतर सिंह राठी(64) छोटे बेटे पवन राठी के साथ सेक्टर 62 में रहते थे। अनिल का छोटा भाई पवन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह किसी काम से कहीं जा रहे थे।

तभी उसकी पत्नी के द्वारा कार की चाबी नहीं दी। इसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच में झगड़ा हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पवन की पत्नी ने पलवल के रजोलका निवासी अपने दोनों भाइयों का भाभियों को बुला लिया। आरेाप है कि पवन के ससुराल वालों ने पहुंचते ही पवन पर हमला कर दिया।

इसी दौरान अपने बेटे को बचाने के लिए बुजुर्ग पिता अतर सिंह राठी बीच-बचाव करने लग गए। लेकिन धक्का-मुक्की लगने के कारण वह गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित होने के बाद हमला करने मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत थाना आदर्श नगर पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मृतक अतर सिंह राठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया गया है। वहीं आदर्श नगर पुलिस थाना के इंचार्ज ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago