Categories: Faridabad

एचएसवीपी ने बकायेदारों पर नकेल कसने की कर दी है तैयारी, योजना पर काम हुआ शुरू

संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी बकायेदारों से 100 करोड़ रुपयों की बकाया राशि वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।

आपदा की तेज रफ्तार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कमर तोड़ दी है। बकायेदारों के बकाया जमा न कराने के कारण हरियाणा विकास प्राधिकरण का राजस्व घटा है। बजट के अभाव में इन दिनों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

एचएसवीपी ने बकायेदारों पर नकेल कसने की कर दी है तैयारी, योजना पर काम हुआ शुरू

आर्थिक तंगी के चलते एचएसवीपी के कई विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार कम होने पर एचएसवीपी ने पेट्रोल पंप संचालकों से लेकर बूथ, एससीओ सहित अन्य प्लॉट धारकों को नोटिस जारी कर बकाया वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।

हालांकि, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का बकाया 100 करोड़ से अधिक है लेकिन एचएसवीपी अभी केवल 100 करोड़ बकाया की वसूली करने की तैयारी कर रहा है। बाकी बकाया की वसूली चरणबद्ध तरीके से करेगा।

एचएसवीपी के पास पर्याप्त बजट ना होने के कारण ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर 72, 73 विभाज्य रोड से तिगांव की कनेक्टिविटी, चौराहों का सुंदरीकरण, अटल लाइब्रेरी और सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम का काम प्रभावित हो रहा है।

एचएसवीपी के पास बजट का अभाव होने के कारण कर्मचारियों का अधिकारियों का वेतन भी समय पर नहीं मिल पाता। जिसके कारण कार्यालय में अनुबंध के आधार पर लगाए गए कई कर्मचारियों को हटा दिया गया है। आर्थिक तंगी होने के कारण अब एचएसवीपी कोई नई विकास योजना पर कार्य नहीं कर सकता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago