Categories: Faridabad

मौसम ने बदला अपना रुख:- चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत, अगले 3 दिनों तक बारिश होने की है संभावना

चिलचिलाती गर्मी और उमस भरी गर्मी से आखिरकार रविवार देर शाम को जिले वासियों को राहत मिली गई। क्योंकि मौसम में बदलाव देखा गया। ठंडी हवाएं चलने लगी व हल्की सी बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम का रुख बदल गया और गर्मी से काफी राहत लोगों को मिली है।

वहीं अगर हम किसानों की बात करें तो अगर आने वाले 2 दिनों में बरसात होती है। तो यह बरसात है किसानों के लिए काफी अच्छी है। क्योंकि इन दिनों उनके द्वारा खेतों में बुवाई की जाती है। जिसके लिए उनको बरसात की जरूरत होती है।

मौसम ने बदला अपना रुख:- चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत, अगले 3 दिनों तक बारिश होने की है संभावना

मौसम विभाग ने कई हिस्सों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की तरफ से आ रही तेज हवाओं के साथ 2 से 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बिजली कड़कने के साथ हवाओं की रफतार भी तेज हो सकती है। पंचकूला, चंडीगढ़ में देर रात तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है। जिसके चलते मौसम में बदलाव हो गया है। हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाएं सुबह से ही चल रही है और आज दिन में कई जगहों पर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।


प्रदेश में अगले चार दिनों तक रुक रुककर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के पलवल, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में यास तूफान का असर दिख रहा है।

जिस वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हरियाणा राज्य में 29 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहा है, लेकिन देर रात मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन यास के प्रभाव के चलते हरियाणा में भी बारिश की संभावना है।

इससे पहले चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की तरफ से भी 30 मई की रात से मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। प्रदेश में दो जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago