Categories: Featured

बेरोज़गारी पर अनिल विज का करारा जवाब सुनकर कांग्रेसी नेता सुरजेवाला हो गए सुन्न, जानिये क्या कहा था ग्रह मंत्री ने

प्रदेश में बेरोगजारी का मुद्दा काफी बड़ा माना जाता है। हर चुनाव में इसे मुद्दा बनाकर पक्ष – विपक्ष एक दूसरे को घेरता है। अब सूबे में बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भिड़ गए हैं। सुरजेवाला ने राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है तो विज ने कांग्रेस को हवन में विघ्न डालने वाले राक्षसियों की संज्ञा दे डाली है।

दोनों के बीच गहमा – गहमी है। विज का जवाब सुनकर उनके समर्थक लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। कांग्रेस महासचिव व पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में बेरोजगारी दर 35 प्रतिशत पार हो जाने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की बदौलत राज्य के युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया है।

बेरोज़गारी पर अनिल विज का करारा जवाब सुनकर कांग्रेसी नेता सुरजेवाला हो गए सुन्न, जानिये क्या कहा था ग्रह मंत्री ने

इतना सब कहने के बाद करारा जवाब मिलना ही था। विज ने सुरजेवाला और कांग्रेस को हवन में विघ्न डालने वाला बता दिया। सुरजेवाला ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि हमारे युवा गुणी, शिक्षित और काबिल हैं। उन्हें दर-दर की ठोकरें नहीं बल्कि रोजगार चाहिए। सुरजेवाला ने महंगाई के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सुरजेवाला द्वारा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर किए गए प्रहार का जवाब अनिल विज ने दिया है।

विज के समर्थकों का दावा है कि ग्रह मंत्री के जवाब से सुरजेवाला सुन्न हो गए हैं। सुरेजवाला का विज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का अपना मतलब है। आपातकाल में जब सारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, कांग्रेस ऐसे समय मे ध्यान हटाकर सरकारों को इस ओर से विमुख करना चाहती हैं।कांग्रेस महामारी में भी राजनीती रखने की मानसिकता रखती है लोगों की मदद करने की नहीं।

हरियाणा में ही नहीं बल्कि इस समय भाजपा और कांग्रेस देशभर में एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप मंड रहे हैं। कांग्रेस राजनीती का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago